क्षेत्रीय
25-May-2026
...


- एसपी ने दिखाई हरी झंडी फतेहपुर (ईएमएस)। कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में जनपद फतेहपुर पुलिस को यूपी-112 सेवा के तहत 05 नए दोपहिया वाहन प्राप्त हुए। इन वाहनों को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजेश सिंह, प्रभारी यूपी-112 राम केवल पटेल सहित यूपी-112 से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी वाहनों को आपातकालीन सेवा संचालन के लिए रवाना करते हुए त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जानकारी के अनुसार इन 05 नए दोपहिया वाहनों को विशेष रूप से थाना राधानगर, कोतवाली, कल्यानपुर, खागा एवं धाता क्षेत्र में तैनात किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच तेज होगी और आमजन को शीघ्र सहायता मिल सकेगी। पुलिस विभाग के अनुसार इन वाहनों के संचालन से यूपी-112 का रिस्पॉन्स टाइम कम होगा तथा सेवा की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इससे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहनों के बेहतर रखरखाव तथा प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। शीबू खान/ ईएमएस 25 मई, 2026