क्षेत्रीय
25-May-2026


धमतरी(ईएमएस)। शहर के जालमपुर स्थित स्कूल परिसर में अव्यवस्था का मामला सामने आया है। यहां परिसर के भीतर लगातार मवेशियों का जमघट लगा रहता है, जिससे स्कूल का वातावरण प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल के गेट के सामने गोबर और कचरे का ढेर जमा हो गया है। सुरक्षा के लिए परिसर में लोहे का गेट लगाया गया है, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए जाने की भी शिकायत मिल रही है। मवेशियों की लगातार आवाजाही के कारण पूरे परिसर में गंदगी फैल रही है और स्कूल का माहौल भी बिगड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण कर मवेशियों की आवाजाही और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। सत्यप्रकाश(ईएमएस)25 मई 2026