क्षेत्रीय
25-May-2026
...


मुंगेली(ईएमएस)। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खेत में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने 9 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत की गई। अभियान में एडिशनल एसपी नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना लोरमी पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम नवागांव वेंकट के एक खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की, जिसमें 9 जुआरियों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नगद राशि के साथ 7 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अधिकारियों ने कहा है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सत्यप्रकाश(ईएमएस)25 मई 2026