क्षेत्रीय
25-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) समाजसेवी प्रीति खंडेलवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता लोहानी एवं जिला अध्यक्ष विभा सिंह ने प्रीति खंडेलवाल के किए जा रहे प्रकल्पों एवं समाजहित के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर फातिमा कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संचालन रीता वर्मा ने किया। आभार स्मिया बियानी ने माना। आनंद पुरोहित/ 25 मई 2026