इन्दौर (ईएमएस)।एक अद्वितीय और भावनात्मक घटनाक्रम में अश्व ( घोड़े) के ब्रम्हलीन होने पर निकाली उसकी अंतिम यात्रा में समस्त ग्रामवासियों ने शामिल होकर उसे अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते अंतिम विदाई दी। यह अद्भुत अद्वितीय वाकया समीपस्थ देपालपुर तहसील के ग्राम तामलपुर में हुआ। जहां ग्राम के गौरव स्टेलियन भगत (अश्व) के ब्रह्मलीन होने के पश्चात उनकी अंतिम यात्रा पूरे गांव में बैंड, ढोल-नगाड़ों और शाही अंदाज में निकाली गई। इस अंतिम यात्रा का नेतृत्व ठाकुर बने सिंह दरबार, भगवान सिंह दरबार और ठाकुर राजेंद्र सिंह दरबार ने किया। गांववासियों ने भगत अश्व को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी अंतिम यात्रा को एक उत्सव का रूप दिया। पूरे गांव में शोक के साथ-साथ गर्व और सम्मान का वातावरण था। इसके पश्चात भगत की 13वीं स्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और ग्रामीणो ने प्रसाद ग्रहण कर भगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आनंद पुरोहित/ 25 मई 2026