बिलासपुर (ईएमएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। मध्यप्रदेश में हुई इस बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन की सक्रियता और सामाजिक जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की गई। अपने संबोधन में साहू ने कहा कि तेली समाज ने सदियों से परिश्रम, सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मां कर्मा, मां राजीम और दानवीर भामाशाह के आदर्शों का स्मरण किया। साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी समाजों को सम्मान मिल रहा है। मां कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी होना साहू समाज के लिए गौरव का विषय है, जो समाज की संस्कृति और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की सोच से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। बैठक में संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। देशभर से पदाधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। - 25 मई 2026