बिलासपुर (ईएमएस)। पुरुषोत्तम मास के दौरान भीषण गर्मी से प्रभावित जनजीवन को राहत देने के लिए लोहाणा महिला मंडल, बिलासपुर की मातृशक्ति ने सेवा कार्य किया। मंडल की बहनों ने पुराना बस स्टैंड में राहगीरों, श्रमिकों और आमजन को शीतल आम पन्ना वितरित कर उनकी प्यास बुझाई। इस पहल से सेवा और सद्भाव का संदेश भी दिया गया। इस सेवा कार्य में लोहाणा समाज अध्यक्ष ललित पुजारा, समाज सचिव पंकज ठक्कर, महिला मंडल अध्यक्ष भूमिका पोपट, सचिव भाविका कक्कड़, उपाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राणा सहित कविता पुजारा, प्रीति बराई, रीता ठक्कर, भारती जोबनपुत्रा, माधवी ठक्कर, तेजल कक्कड़, गायत्री ड्रोन, अमिता ठक्कर, हरुभाई जोबनपुत्रा, राजू ठक्कर, किशोरभाई कक्कड़, शशिभाई कक्कड़, हार्दिक पोपट, भरतभाई कक्कड़, विनीत कक्कड़, नितेश ड्रोन, दिनेश जोबनपुत्रा, परेश जोबनपुत्रा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। - 25 मई 2026