राष्ट्रीय
25-May-2026
...


- 250-500 रुपये का कूपन अनिवार्य - भैरव बाबा से मंदिर प्रशासन को लाखों की कमाई उज्जैन (ईएमएस)। उज्जैन के काल भैरव मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष दर्शन व्यवस्था लागू कर दी है। शनिवार, रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए 250 और 500 रुपये के कूपन से दर्शन कराए जा रहे हैं। भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण यह निर्णय लिया गया। प्रशासन का कहना है कि सामान्य दिनों में भी शुल्क आधारित दर्शन व्यवस्था शुरू करने पर विचार चल रहा है, ताकि भक्तों को लंबी कतारों से राहत मिल सके और मंदिर में व्यवस्था बनी रहे। नंदिनी परसाई/25 मई 2026