राष्ट्रीय
25-May-2026
...


- स्वाइलिफिकेशन तकनीक का कमाल जैसलमेर (ईएमएस)। राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में अब गेहूं, बाजरा और मूंग जैसी फसलें उगाने में सफलता मिली है। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ‘स्वाइलिफिकेशन’ तकनीक विकसित की है, जिससे रेतीली जमीन की उर्वरता बढ़ाई जा रही है। इस तकनीक में विशेष जैविक तत्वों और सूक्ष्म जीवों का उपयोग कर मिट्टी में नमी बनाए रखने की क्षमता बढ़ाई जाती है। जैसलमेर और पुष्कर में किए गए परीक्षणों में फसलों का उत्पादन सामान्य से बेहतर मिला। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे सूखे क्षेत्रों में खेती आसान होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और जल संकट वाले इलाकों में भी कृषि को नई दिशा मिलेगी। नंदिनी परसाई/25 मई 2026