क्षेत्रीय
राजगढ़ (ईएमएस)l सोमवार को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष कमल सिंह दांगी के नेतृत्व में संघठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी से मुलाकात कर जिले की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की l इस मौके पर ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने पुष्प मालाओं से पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया l इस मौके पर ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हीरा सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारी महामंत्री नारायण सिंह सोंधिया, खिलचीपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू गोंड, मोहन दांगी,मोहन सिंह आदि उपस्थित थे ल - निखिल/राजगढ़/25/5/2026