क्षेत्रीय
25-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के कुसमुंडा अंतर्गत इमलीछापर चौराहा में मनमानी तरीके से भारी वाहनों को पार्क करने पर यातायात पुलिस विभाग ने सख्त कार्यवाही की। यहां कई मल्टी व्हीकल पर लॉक लगाने के साथ अर्थदंड वसूल किया गया। पहले से ही इस क्षेत्र में जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी हैं। गर्मी के मौसम में जनता पहले ही जाम की समस्या से त्रस्त हैं। किसी तरह विकल्प निकालने का काम पुलिस ने किया ताकि लोगों को कुछ हद तक राहत दी जा सके। इस बीच ऐसे मामले प्रकाश में आ रहे हैं जबकि कोयला लोड गाडिय़ों को यत्र-तत्र-सर्वत्र खड़ा कर दिया जा रहा है। इस वजह से आवागमन में समस्याएं हो रही है और जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौषम में लोगो को इंतजार करना काफी भारी लग रहा है। ऐसे में मनमानी पार्किंग और सरदर्द बड़ा रही है। इस पर यातायात पुलिस विभाग ने ऐसी शिकायत पर इमलीछापर तिराहा के आसपास कई गाडिय़ों पर लाक की कार्यवाही की। पुलिस ने कहा कि सभी क्षेत्रों में मनमानी पार्किंग को लेकर अभियान लगातार चलेगा। - 25 मई