कोरबा (ईएमएस)। कोरबा अंचल प्रेस क्लब भवन में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री बी.एल. पालीवाल की स्मृति में स्थापित मल्टी जिम के उन्नयन कार्य का शुभारंभ नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत और नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रेस क्लब में मल्टी जिम के उन्नयन से पत्रकारों और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इसे स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती प्रियंका कौशल ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सकारात्मक प्रयासों से जुड़ना भी पत्रकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रेस क्लब कोरबा के इस पहल की प्रशंसा की। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन एवं पंकज देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों एवं पत्रकार साथियों ने स्वर्गीय श्री बी.एल. पालीवाल की स्मृति में किए जा रहे इस कार्य को स्वस्थ समाज और सशक्त पत्रकारिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और स्वस्थ तन एवं स्वस्थ मन के साथ ही वे लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में निरंतर बेहतर कार्य कर सकते हैं। प्रेस क्लब में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी जिम के उन्नयन से पत्रकार साथियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक ऊर्जा के साथ कर सकेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, पंकज देवांगन, रायपुर की वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल, कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ला, छेदीलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, रवि पी. सिंह, राजेश मिश्रा, कृष्णा राठौर, मनीष जायसवाल, राकेश वर्मा, कमलेश तिवारी, महिला पत्रकार भगवती भंडारी, आशा ठाकुर, प्रतिमा सरकार, दीपा नायर, देब्यंदू मृधा, कुश शर्मा, भोला केंवट, प्रदीप मिश्रा, गणेश सूर्यवंशी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्री बी.एल. पालीवाल के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को भी याद किया गया तथा उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। - 25 मई