राज्य
25-May-2026


गांधीनगर (ईएमएस)| गुजरात सरकार के महेसूल विभाग द्वारा 2 अप्रैल 2026 को जारी परिपत्र के अनुसार नायब मामलतदार, महेसूली कारकून तथा महेसूली तलाटी संवर्ग के कर्मचारियों के लिए 25 मई से 30 मई 2026 तक गुजरात उच्च महेसूल योग्यता परीक्षा-2026 आयोजित की जानी थी। हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 मई 2026 को जारी अधिसूचना में बकरीद की सार्वजनिक छुट्टी 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026, गुरुवार को घोषित किए जाने के कारण महेसूल विभाग ने 23 मई 2026 के परिपत्र से परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है: तारीख प्रश्नपत्र क्रमांक समय 25/05/2026 1 प्रातः 10:30 से 11:30 बजे तक – वस्तुनिष्ठ (पुस्तकों के बिना) 11:40 से 13:40 बजे तक – वर्णनात्मक (पुस्तकों सहित) 26/05/2026 2 प्रातः 10:30 से 11:30 बजे तक – वस्तुनिष्ठ (पुस्तकों के बिना) 11:40 से 13:40 बजे तक – वर्णनात्मक (पुस्तकों सहित) 27/05/2026 3 प्रातः 10:30 से 11:30 बजे तक – वस्तुनिष्ठ (पुस्तकों के बिना) 11:40 से 13:40 बजे तक – वर्णनात्मक (पुस्तकों सहित) 29/05/2026 4 प्रातः 10:30 से 11:30 बजे तक – वस्तुनिष्ठ (पुस्तकों के बिना) 11:40 से 13:40 बजे तक – वर्णनात्मक (पुस्तकों सहित) 30/05/2026 5 प्रातः 10:30 से 11:30 बजे तक – वस्तुनिष्ठ (पुस्तकों के बिना) 11:40 से 13:40 बजे तक – वर्णनात्मक (पुस्तकों सहित) विभाग ने संबंधित कर्मचारियों से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का विशेष रूप से संज्ञान लेने की अपील की है। सतीश/25 मई