*शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख* मिर्जापुर (ईएमएस)। छानबे ब्लाक से 1992 से 96 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्य 1980 से 92 तक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी सदस्य एवं नौगांव किसान साधन सहकारी समिति लि के पूर्व सभापति शम्भू नाथ शुक्ल के निधन की खबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के संज्ञान में आने पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमो में अनवरत व्यस्त होने पर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की ओर से एक संवेदना पत्र पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक द्वारा स्व शुक्ला के नौगांव स्थित आवास पर पहुंचे और संवेदना ब्यक्त किया गया है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का संवेदना पत्र उनकी सुपुत्री एवं उत्तराधिकारी श्रीमती शुशीला देवी को सौंपा और गहरा दुःख ब्यक्त किया गया है। उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष एवं स्व शुक्ला के पारिवारिक सदस्य भूपेन्द्र शुक्ला,भी मौजूद रहे। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्व शुक्ला कांग्रेस पार्टी के आजीवन कट्टर एवं समर्पित कार्यकर्ता रहें। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष एवं मीरजापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी राजन पाठक ने कहा कि वह मीरजापुर जिले में एक अलग प्रतिभा के ब्यक्ति रहे उनके निधन से कांग्रेसी मर्माहत है। ईएमएस/मोहने/ 25 मई 2026