क्षेत्रीय
25-May-2026
...


- सीएम ने दी बेहतर भविष्य की शुभकामनाऐं, दी गई स्कॉलरशिप - वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने अबीर की सफलता पर बधाई देकर बढ़ाया हौंसला भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड की ओर से राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। सोमवार को रवींद्र भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलर शिप प्रदान की। सीएम ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य के लिये शुभकामनाऐं देते हए कहा की शिक्षा ही बच्चों का भविष्य बदल सकती है, और सरकार हर वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। छात्र पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर और दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़ें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों को वक्फ बोर्ड की ओर से स्कॉलरशिप दी गई है, उन्हें राज्य सरकार भी उतनी ही सहायता राशि देगी। - सनवर पटेल ने दी अबीर को बधाई राजधानी के पुतलीघर क्षेत्र में रहने वाले होनहार छात्र अबीर उल हक सिद्दीकी को सर्टिफिकेट, स्कॉलरशिप चेक दिया गया। अबीर की शानदार सफलता पर मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल ने उनकी प्रशंसा करते हुए फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रहे अबीर कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहे है। अबीर का नाम मेरिट लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, वही बीटेक की पढ़ाई में वो लगातार कॉलेज टॉपर रहे हैं, और उनके मार्क्स 90 प्रतिशत से अधिक रहे है। - बोर्ड के गठन के बाद पहली बार दी गई राज्य स्तर पर स्कॉलरशिप कार्यक्रम में बताया गया कि वक्फ बोर्ड के गठन के बाद पहली बार राज्य स्तर पर स्कॉलरशिप दी गई है। समरोह में मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड, कमेटी इंजामिया औकाफ-ए-अम्मा, औकाफ-ए-खास भोपाल और ताजुल मसाजिद से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। हज कमेटी अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल और डॉ. फरजाना गुंजन समेत कई लोगों ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया। जुनेद / 25 मई