क्षेत्रीय
25-May-2026
...


- 30 पदाधिकारियों को दिलाई शपथ - व्यापारियों ने प्रदेश व जिला पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत फतेहपुर (ईएमएस)। जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश ने सोमवार को जनपद में संगठन विस्तार करते हुए हसवा व्यापार मंडल की 30 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन हसवा कस्बे के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में किया गया, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान एवं जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही व्यापारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान “व्यापार मंडल जिंदाबाद”, “व्यापारी एकता जिंदाबाद”, “सबकी सेवा सबसे प्यार-जय व्यापारी जय व्यापार” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने सर्वसम्मति से 30 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी की घोषणा की तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी उदयभान सिंह सेंगर को सौंपी गई। वहीं संरक्षक पद पर जावेद आलम, धर्मेंद्र सिंह ‘कच्छू’ व अंकित सोनी को नामित किया गया। नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ‘पुस्सू’, महामंत्री रामलखन सिंह, कोषाध्यक्ष मंजेश केसरवानी, प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद देववंशी, मीडिया प्रभारी कौशलेश प्रसाद पाण्डेय एवं सह मीडिया प्रभारी दीपू गुप्ता बनाए गए। इसके अतिरिक्त संगठन मंत्री राजकुमार, प्रचार मंत्री अवधेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष पद पर सौरभ सिंह सेंगर, शिवनारायन विश्वकर्मा, गोपी साहू, कुलदीप सिंह, राजवीर सिंह, राजेश कुमार देववंशी, ज्ञान प्रकाश, अरविंद गौड़ और महेंद्र प्रताप केसरवानी को जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद पर राजेश दीक्षित, मोहम्मद गुफरान, उमेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, बुद्धसेन, शम्भूनाथ, राजकुमार, हरी प्रसाद एवं संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य को मनोनीत किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों की रक्षा, सुरक्षा और हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विजय सेंगर, अभिषेक रायजादा, अंगद सिंह चंदेल, नईम अहमद, जसवंत गिहार, अजय मौर्य, जीतू हयारण, आशीष शरण, मिन्टू सोनी, अनिल अग्निहोत्री, हिमांशु दीक्षित सहित दर्जनों स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। शीबू खान/ ईएमएस 25 मई, 2026