इन्दौर (ईएमएस) महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रेस्टिज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिट के कुलाधिपति डॉ. डेविस जैन, और डॉ. दिव्या गुप्ता के आतिथ्य में सियागो संस्था द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे मेधावी मित्र 2026 के तहत छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रेस्टिज कॉलेज में आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सागर कसेरा ने युवाओं को टिप्स देते हुए कहा कि प्रत्येक युवा के भीतर असीम शक्ति विद्यमान है । कार्यक्रम में गरिमा विद्या मंदिर विद्यालय की छात्रा प्रेरणा सिंह बेस को कक्षा 10वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं विदित जैन, सुमित तिरोले को भी सम्मानित किया गया। संचालन यश कसेरा ने किया । आनंद पुरोहित/ 25 मई 2026