क्षेत्रीय
25-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस) । सोमवार को जैन समाज ने मध्य प्रदेश के रीवा में दो साध्वियों की मौत के विरोध में कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने एसीएम विनीत मिश्र को ज्ञापन सौंपकर साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा में सुबह विहार के दौरान कार की टक्कर से दो साध्वियों की मौत हो गई। जैन समाज ने घटना को दुखद और संदिग्ध बताते हुए साधु-संतों के नगर आगमन और विहार के दौरान पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। महिला प्रतिनिधि साधना ने कहा कि समाज अहिंसात्मक तरीके से न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहा है। ईएमएस / 25/05/2026