क्षेत्रीय
25-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस) । अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र में विवादित प्रॉपर्टी के मामले में सिफारिश में गए यूट्यूबर की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि यूट्यूबर कुछ पैसों के लालच में पार्टी बनकड सिफारिश करने के लिए गया हुआ था। इसी बीच किसी बात पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और यूट्यूबर की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने यूट्यूबर की बाइक की चाबी निकाल ली और थप्पड़ व घूसों से जमकर पीटा। यूट्यूबर मारपीट से बचकर बाइक छोड़कर मौके से भागा तो लोगों ने फिर दौड़ाकर उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल विवादित प्रॉपर्टी के मामले में सिफारिश करने गए युटुबर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो कि सोमवार को सामने आया है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के मामले की जांच शुरू कर दी है। ईएमएस / 25/05/2026