गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी झील की सफाई हेतु किया श्रमदान, वृक्षारोपण भी किया भोपाल(ईएमएस)। जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेश के साथ ही राजधानी भोपाल में भी जल स्त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन हेतु गतिविधियों का आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने सोमवार को महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन, अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ शर्मा, महापौर परिषद के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने शाहपुरा झील की साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया। इस अवसर पर पर्यावरण परिसर (एप्को) में तालाब के किनारे वृक्षारोपण भी किया। भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण हेतु जनसहभागिता को प्रोत्साहित कर रहे है और पर्यावरण व जल स्त्रोंतो को संरक्षित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। काश्यप ने कहा कि भोपाल में भी महापौर श्रीमती मालती राय और विधायक भगवानदास सबनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि जल स्त्रोंतों के संरक्षण में आमजन की सहभागिता को सुनिश्चित करा रहे हैं और नगर निगम द्वारा शहर के सात तालाबों सहित कुएं, बावड़ी आदि के संरक्षण, संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। श्री काश्यप ने गंगा दशमी की आमजन को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता एवं जलस्त्रोंतो के संरक्षण, संवर्धन में आमजन की सहभागिता आवश्यक है। श्री काश्यप ने आमजन से अपील भी कि वे अधिक से अधिक संख्या में जलगंगा संवर्धन अभियान से जुड़े और अपने शहर को और अधिक साफ, स्वच्छ बनायें। महापौर श्रीमती मालती राय ने इस अवसर पर कहा कि शहर के जल स्त्रोंतो के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही शहर की स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण हेतु हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। श्रीमती राय ने जलगंगा संवर्धन अभियान में गंगा दशमी के अवसर पर शाहपुरा झील की साफ-सफाई हेतु श्रमदान करने पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री काश्यप, विधायक सबनानी, निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता प्रेमियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इससे पहले जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन, अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ शर्मा, महापौर परिषद के सदस्य रविन्द्र यती सहित जोन अध्यक्षों, पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता प्रेमियों ने शाहपुरा झील से कचरा, मिट्टी आदि निकाली एवं कचरा वाहन में डालकर निष्पादन स्थल पर पहुंचाया तथा पर्यावरण परिसर में आम, बादाम, करंज, पीपल आदि के पौधे भी रोपित किये। हरि प्रसाद पाल / 25 मई, 2026