क्षेत्रीय
25-May-2026
...


- 4 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ा अशोकनगर (ईएमएस)। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चैहान को जिला अस्पताल परिसर में लगातार हो रही एसी वायर एवं बाहरी यूनिट चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.05.2026 एवं 25.05.2026 की दरमियानी रात्रि में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अस्पताल परिसर में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान अस्पताल के पीछे कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नीरज प्रताप उर्फ प्रीतम कुशवाहा निवासी दुबे कॉलोनी अशोकनगर बताया तथा अस्पताल परिसर में एसी के तार एवं बाहरी यूनिट चोरी करने हेतु आना स्वीकार किया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ में उसने अपने साथी प्रेम नारायण अहिरवार, अजय जाटव एवं जसवंत साहू के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में एसी के तार एवं बाहरी यूनिट चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एसी के जले हुए तार सुनीता घोसी कबाड़ी निवासी मंदसौर मिल क्षेत्र के पास से बरामद किए गए। पुलिस द्वारा आरोपी प्रेम नारायण पुत्र कालूराम अहिरवार निवासी अंबेडकर मोहल्ला अशोकनगर, अजय पुत्र महेंद्र जाटव निवासी रामपुर मोहल्ला अशोकनगर, जसवंत पुत्र राजीव साहू निवासी माता मंदिर के पास अशोकनगर एवं नीरज उर्फ प्रीतम कुशवाहा निवासी दुबे कॉलोनी अशोकनगर के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चैहान, सहायक उप निरीक्षक शिवराज रघुवंशी, प्रधान आरक्षक दिनेश कुशवाहा, प्रधान आरक्षक भागीरथ लोधा, प्रधान आरक्षक लखन खटीक, आरक्षक शिव सिंह रावत एवं आरक्षक गौरव रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 25 जून 2025