- कई दो पहिया वाहनो में आग लगने से मचा हड़कंप - दूर से नजर आ रहा था धुआं, भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के रचना नगर स्थित बहुमंजिला आवासीय परिसर रचना टॉवर में बीती दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना इमारत के ग्राउंड फ्लोर में हुई। शुरुआत में सामने आया है की यहॉ खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई स्कूटी की आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास ही खड़ी एक कार और अन्य दुपहिया वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धुंए की लपटें उठनने और आग की चपेट में आये वाहनों की टंकियां और टायर फटने की आवाजों से आसपा के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं निगम की दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने पर लोगो ने उसे बुझाने के प्रयास शुरु कर दिये थे, लेकिन तेजी से फैलती आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से उठता धुआं कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। सूचना मिलने पर पहुचे फायर फायटरो ने चीं दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जुनेद / 25 मई