क्षेत्रीय
25-May-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस)। पेट्रोल, डीजल और सांची दूध की मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा 25 मई को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन कर स्थानीय जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मंत्री को सांबोधित ज्ञापन दिया जाने का आह्वान किया था। जिसके तहत आज भा क पा जिला ग्वालियर ने पार्टी कार्यालय सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर से रैली निकाल कर हजीरा चौराहा ग्वालियर पर प्रदर्शन, सभा कर कॉम संजीव राजपूत जिला सचिव, कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट सहायक जिला सचिव, कॉम शैलेश परमार सहायक जिला सचिव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल ने पेट्रोल , डीजल और सांची दूध की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग का मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम संबोधित ज्ञापन पत्र जिलाधीश ग्वालियर के प्रतिनिधि अनिल राघव डिप्टी कलेक्टर को सोपा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि देश मे गरीबी ,बेरोजगारी ,महंगाई से त्रस्त जनता पर पेट्रोल , डीजल और सांची दूध की कीमतों की वृद्धि का भार डालना अनुचित है। पेट्रोल, डीजल की कीमत में भारी वृद्धि के लिए केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार दोनों ही जिम्मेदार हैं। रूस द्वारा भारत को सस्ती दरों पर तेल प्रदान करने के प्रस्ताव को भारत सरकार अनदेखा कर रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव के कारण रूस से सस्ती दरों पर तेल का आयात बाधित हुआ है। इसी तरह भारत अपने पारंपरिक मित्र देश ईरान के साथ युद्ध के संकट के समय खुलकर सामने नहीं आया। यह भी ट्रम्प द्वारा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव डालने के कारण हुआ । ईरान से भी तेल की नियमित आपूर्ति बाधित हुई है। इसका दुष्परिणाम पेट्रोलियम पदार्थों की भारी मूल्य वृद्धि के रूप में सामने आया है। इस तेल संकट के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार हैं। भारत से कम विकासशील देशों में अभी भी भारत से सस्ती दरों पर पेट्रोल और डीजल का प्रदाय हो रहा है। मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों पर सर्वाधिक लगभग 30 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है। इस कारण जनता महंगा पेट्रोल , डीजल और रसोई गैस सिलेंडर खरीदने को मजबूर है जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में पेट्रोलियम पदार्थों पर मध्य प्रदेश सरकार का टैक्स कम करने की मांग की गई है ताकि जनता को आंशिक राहत मिल सके । ज्ञापन में सांची दूध की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की भी मांग की गई है । विरोध प्रदर्शन और सभा में कॉम संजीव राजपूत, कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम रविंद्र सरवटे एडवोकेट, कॉम शैलेश परमार, कॉम अनवर खान, कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम रमेश सविता, कॉम आनन्द ठाकुर,कॉम जालिम सिंह , कॉम हरिशंकर माहौर, कॉम संदीप जाटव, कॉम बृजमोहन भार्गव,कॉम बिरखा राम, कॉम भूपेश पलरिया, कॉम वीरेंद्र जादोन, कॉम भूपेश पालरिया, कॉम प्रशांत कुमार, कॉम मंगल सिंह, कॉम सुरेंद्र सविता, कॉम मनोज बाथम, कॉम राजू सिंह, कॉम सामेद आदिवासी,कॉम प्यारेलाल, कॉम ज्ञान देवी वर्मा, कॉम दुर्गा देवी मौर्य, कॉम महा देवी आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।