राज्य
25-May-2026


--गिरफ्त में आरोपी हाथरस (ईएमएस)।थाना मुरसान पुलिस ने एसआरएस स्कूल के पास हुई मारपीट और रेलवे ट्रैक पर कार खड़ी कर यातायात बाधित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार मुरसान निवासी रतन प्रसाद ने शिकायत दी थी कि 24 मई की रात वह पत्नी के साथ कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी मोना पुत्र देवकीनंदन और उसके साथियों ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनकी कार रेलवे ट्रैक पर खड़ी कर दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शान्तनु कौशिक उर्फ डेविड पुत्र देवकीनंदन निवासी मोहल्ला बौहरान, मुरसान को कंचना फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और रेलवे अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी थाना प्रभारी अरविन्द्र कुमार सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मई 2026