--सुप्रसिद्ध कथा व्यास विनीता भारद्वाज हाथरस (ईएमएस)।गांव ततारपुर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा पंडाल में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुप्रसिद्ध कथा व्यास विनीता भारद्वाज ने अपनी सुमधुर आवाज में व्यासपीठ से भक्तों को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का रोचक वर्ण कर कथा का रसपान कराया। सोमवार को कथा के पांचवे दिन की मुख्य कथा के शुभारंभ से पूर्व समस्त ग्रामीणों ने मिलकर सामूहिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत मुख्य कथा की शुरुआत हुई। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण बाल लीलाओं के साथ सुंदर भजनों और धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुति दी गई, तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने और नाचने लगे। में मुख्य यजमान के रूप में राजा परीक्षित बने राजकुमार कुशवाहा और रानी बनीं देवकौर देवी ने विधि-विधान से पोथी पूजन कर आरती उतारी। वहीं यज्ञपति चंदन सिंह कुशवाहा और महादेवी ने भी सपरिवार कथा में सम्मिलित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ कमाया। कथा व्यास विनीता भारद्वाज ने आज के दिव्य प्रसंग में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और उनके चमत्कारी चरित्र का मनोहारी वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान क्षेत्रीय सैकड़ों भक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान की दिव्य कथा का श्रवण किया। कथा पंडाल में चारों ओर भगवान के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कथा के विश्राम के बाद मुख्य आरती उतारी गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मई 2026