हाथरस (ईएमएस)।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव राय ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंकुश सिंह लगातार तीसरे दिन अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा कई अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी से गायब मिले। निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थिएटर, आयुष्मान भारत कार्यालय और टीबी यूनिट कार्यालय बंद मिले। सीएमओ ने डॉ. अंकुश सिंह से दो कार्य दिवस में स्पष्टीकरण मांगा तथा अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। अनुपस्थित अन्य कर्मचारियों के भी 25 मई के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती में फार्मासिस्ट योगेश कुमार अनुपस्थित मिले, जबकि पीएचसी चंदपा में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा और एएनएम शिवांगी अनुपस्थित पाई गईं। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाई जाए तथा स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मई 2026