हाथरस (ईएमएस)।जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं जल जीवन मिशन फेज-3 के अंतर्गत निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत घरों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पेयजल उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं एवं ब्लॉकवार लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने हर घर जल योजना के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं और लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मई 2026