राज्य
हाथरस (ईएमएस)।जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन ज्ञापदीप प्राइवेट आईटीआई नगला उम्मेद रूहेरी में किया गया। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जिसमें निजी क्षेत्र की कई कंपनियों ने प्रतिभाग किया।मेले में हाईवे रूप प्रीसाइजन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड सोहना गुड़गांव हरियाणा और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। इस दौरान कुल 100 बेरोजगार युवाओं का इंटरव्यू किया गया।रोजगार मेले में 66 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिए गए। वहीं कुछ चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मई 2026