हाथरस (ईएमएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, सशस्त्र बलों की तैनाती तथा अग्निशमन उपकरणों की स्थिति की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित पाए गए।निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मई 2026