राज्य
25-May-2026


हाथरस (ईएमएस)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जनपद में चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर एल्मिको द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास खंड में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक दो-दिवसीय शिविर आयोजित होंगे। विकास खंड हाथरस एवं सिकंदराराऊ में 15 और 16 जून, मुरसान एवं हसायन में 17 और 18 जून, सादाबाद एवं सहपऊ में 19 और 20 जून तथा सासनी एवं नगर पालिका हाथरस में 21 और 22 जून को शिविर लगाए जाएंगे।शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, चश्मा सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग ने अधिक से अधिक वरिष्ठजनों से शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ लेने की अपील की है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मई 2026