भोपाल(ईएमएस)। आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा शांति समिति, हिंदू उत्सव समिति, एमपीईबी, धर्मगुरुओं/गणमान्य नागरिकों के साथ आज दोपहर कमिश्नर कार्यालय में मीटिंग आयोजित कर त्यौहार शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने हेतु अपील की गई एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था इत्यादि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गईl इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा विभिन्न सुझाव एवं समस्या बताई गयीं। जिसे संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर निराकरण हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही सभी के द्वारा आश्वासन किया गया कि त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। जुनैद / हरि /25 मई, 2026