नरसिंहपुर, (ईएमएस)। . राज्य प्रशासनिक सेवा (सेवानिवृत्त) श्री पी.के. वर्मा ने सोमवार को जिले के नरसिंहपुर व तेंदूखेड़ा नगरीय एवं पंचायतों के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण वर्ष 2026 के कार्यों का जायजा लिया। प्रेक्षक श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान नगरीय निकाय नरसिंहपुर के शासकीय न.पा. प्राथमिक शाला तलापार के मतदान केन्द्र क्रमांक 5, 6 व 7, शासकीय हाई स्कूल तलापार, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक एक व 22, नरसिंह पब्लिक स्कूल नरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक 25 और जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत देवरीकला, जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत गोगावरी, पिपरिया लिंगा, जनपद पंचायत चांवरपाठा की ग्राम पंचायत डोभी के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इसी तरह तेंदूखेड़ा के नगरीय निकाय के वार्ड क्रमांक एक, दो, तीन, चार एवं पांच में चल रहे मतदात सूची के पुनरीक्षण के कार्य का अवलोकन किया। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 25 मई 2026