*शशि भूषण दूबे कंचनीय/ मोहम्मद अमीन शेख* मिर्जापुर (ईएमएस)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई, विद्युत व पेय जल से संबंधित बैठक आहूत की गई। बैठक मे जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सिंचाई विभाग से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि आपस में समन्वय स्थापित कर बारिश के पूर्वानुमान के अनुसार नहर का रोस्टर जारी करे जिससे कृषकों द्वारा समय समय सिंचाई हेतु पानी दिया जा सके। एवं कम पानी वाली फसलों का चुनाव करे जिससे जल संचयन किया जा सके। बैठक में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह द्वारा उनके क्षेत्र में सिंचाई संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को उसके समाधान हेतु निर्देशित किया गया। जय जवान जय किसान जागरण मंच के अध्यक्ष श्री शारदा मिश्र द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि विकास कर पहाड़ी के अंतर्गत लोअर खजूरी में कम पानी छोड़े जाने के कारण नहरों का संचालन संभव नहीं हो पता है। साथ ही बाण सागर नहर निर्माण खंड-5 से पानी छोड़ने का अनुरोध किया गया लेकिन आज तक पानी नहीं मिला। भरपुर राजवाहा को 45 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है और लोअर खजूरी को 80 क्यूसेक पानी की आवश्यकता है जिसमें 15 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। किसानों की समस्या को देखते हुए रोस्टर टाइप पानी किसानों को दिया जाए। इस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार नहर में पानी देने हेतु निर्देशित किया गया। भारतीय किसान यूनियन मिर्जापुर के अध्यक्ष श्री कंचन सिंह फौजी द्वारा बताया गया कि नारायणपुर रोड पर देवरिया बांग्ला के पास रोड बना दिया गया है वह पुलिया बना है लेकिन पानी का निकासी न होने के खेत जलमग्न हो जाता है जिससे किसानों का फसल नष्ट हो जाता है अतः नाली निकासी बनवाया जाए। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति जनपद मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय द्वारा बैठक में बताया गया कि कुंडललिया माइनर हेड पर ही नीचे होने से कमान तक पानी नहीं जा पाता है इस माइनर का पक्की लाइनिंग होना आवश्यक है जिससे पूरे कमान तक पानी की सिंचाई हो सके। राम रायपुर पंप कैनाल की सफाई ठीक ढंग से न होने से पूरे कमान तक सिंचाई नहीं हो पता है प्रशासन के कर्मचारी आधा अधूरा सफाई करते हैं जिससे सिंचाई बाधित होता है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सफाई हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित कृषक श्री त्रिवेणी प्रसाद पांडे द्वारा बताया गया कि सकोर पंप कैनाल की नहर कोलाबा नंबर 24 की नली काफी वर्षों से क्षतिग्रस्त है। जिससे सिंचाई बारिश है उक्त नाली को बनवाने की कृपा की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, अधिशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई बाण सागर, एम0सी0डी0 सहित किसान यूनियिन के पदाधिकारी उपस्थित रहें। ईएमएस/मोहने/ 25 मई 2026