कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न नरसिंहपुर, (ईएमएस)। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में टीएल पत्रकों और जल गंगा संवर्धन अभियान “एक बगिया मां के नाम” परियोजना, जल संचय-जन भागीदारी 2.0 की प्रगति और अन्य विभागों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संभागायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली वीसी के संबंध में तैयारियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिले में किसानों के लिए खाद्य की उपलब्धता, गेहूं उपार्जन, परिवहन एवं भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। नर्मदा नदी के बरमान घाट में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने नर्मदा नदी में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नर्मदा नदी के घाटों में रस्सी, जाली तथा उदघोषणा और सांकेतिक चिन्ह लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली। खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को समय सीमा में सीमांकन और अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का सभी विभाग प्रमुख सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। उन्होंने बैठक में नगरीय निकायवार संबल योजना के अंतर्गत श्रमिकों के लंबित ई-केवायसी की स्थिति की समीक्षा करते हुए कैम्प लगाकर ई-केवायसी करने के निर्देश दिए गए। श्रमपदाधिकारी को निर्देशित किया कि श्रम मानधन योजनांतर्गत पात्र श्रमिकों के पंजीयन के कार्य में प्रगति लाई जाए। सभी निर्माण एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा सोनी एवं श्रीमती देवंती परते सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित थे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 25 मई 2026