क्षेत्रीय
25-May-2026


नरसिंहपुर, (ईएमएस)। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश ककोड़िया ने लालपुर- गोरखपुर- मुंगवानी मार्ग पर माछारेवा नदी पर पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रशंसा करते हुए कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत प्रतिनिधि, सेतु निर्माण एसडीओ श्री केशव रैदास, उपयंत्री श्री अजय कुमार व संविदाकार मौजूद थे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 25 मई 2026