नरसिंहपुर, (ईएमएस)। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में बरमान घाट में डूबने जैसी दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। प्लाटून कमांडर श्री वीरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा अत्यधिक बहाव वाले स्थानों को चिन्हित कर फ्लोटिंग बॉल के माध्यम से बैरिकेटिंग की गई है। तैराक दल और जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है तथा लगातार बोट के माध्यम से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल डिफेंस वॉलेंटियर में तैनात नाविकों एवं गोताखोरों की बैठक भी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती सिंह के निर्देशन में ऐसे सभी सिविल डिफेंस वॉलेंटियर नाविक, जिनके द्वारा डूबते हुए व्यक्ति को बचाया जाता है, उन्हें प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 25 मई 2026