क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। रोहिणी के बेगमपुर थाना क्षेत्र के जैन नगर में पार्टी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली चलने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार मृतक का था और प्रथम दृष्टया गलती से हुई फायरिंग का मामला लग रहा है। मृतक बीबीए कोर्स का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात जैन नगर के एक घर में पार्टी चल रही थी। पार्टी में कुछ लोग मौजूद थे। इसी बीच अचानक गोली चली और युवक के पेट में जा लगी। गोली चलने से पार्टी में अफरातफरी मच गई। छात्र को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान घायल छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। - नई दिल्ली/ ईएमएस/26/मई /2026