क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। मंगलवार को हरिद्वार-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14304) और कालका-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14332) के मार्ग में बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है संरक्षा कार्य के कारण इन दोनों ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। कई ट्रेनों को आवश्यकता अनुसार अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर कुछ समय के लिए रोका जाएगा। दोनों ट्रेनें तपरी-गाजियाबाद-शाहदरा की जगह तपरी-शामली-शाहदरा के रास्ते चलेगी। पुरानी दिल्ली-अंबाला छावनी एक्सप्रेस (14521) को मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट रोका जाएगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/26/मई /2026