नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक से पहले जलभराव रोकने के सरकारी दावे एक बार फिर जमीन से ज्यादा फाइलों में मजबूत नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो विभागों की तैयारी कागजों में ऐसे ही होती रही तो इस मानसून में भी दिल्लीवासियों को भारी जलभराव और यातायात जाम का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लोक निर्माण विभाग का दावा है कि मानसून को लेकर विभाग ने कमर कस ली है, विभाग चार प्वाइंट पर मुख्य फोकस कर काम कर रहा है। जिसमें नालों की सफाई, पानी की निकासी के लिए पंपों को लगाने के साथ साथ अभियंताओं की तैनाती प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ ही मानसून को देखते हुए मेंटेनेंस वैन को सक्रिय कि या गया है। उनके प्रतिदिन की रिपोर्ट ली जा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/26/मई /2026