क्षेत्रीय
26-May-2026
...


- कलोल में श्रद्धालुओं को वितरित किया ऑरेंज मैंगो हेल्थ ड्रिंक अहमदाबाद (ईएमएस)| एन्वायरमेंट केयर एंड डेवलपमेंट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा को समर्पित एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश पटेल एवं उनकी टीम द्वारा बढ़ती गर्मी और डिहाइड्रेशन से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर, कलोल में आयोजित सभा में आने वाले श्रद्धालुओं को ऑरेंज मैंगो हेल्थ ड्रिंक का निःशुल्क वितरण किया गया। इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना तथा डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य का लाभ लिया और ट्रस्ट की इस मानवीय पहल की सराहना की। रजनीश पटेल और उनकी टीम निरंतर समाज सेवा, पर्यावरण जागरूकता एवं मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहकर समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग का प्रेरणादायी संदेश प्रसारित कर रही है। यदि आप भी अपने जीवन के सुख-दुःख के अवसरों पर सेवा कार्य करना चाहते हैं, तो ट्रस्ट से संपर्क कर समाज सेवा, गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव सेवा जैसे पुण्य कार्यों में सहभागी बन सकते हैं। - 26 मई