इन्दौर (ईएमएस) त्रिनेत्रम सामाजिक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच श्री विद्याधाम आश्रम हातोद स्थित गौसेवा में एक प्रेरणादायी और सराहनीय कार्यक्रम के तहत गौमाता के लिए तरबूज भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा लगभग 5 क्विटल तरबूज गौमाताओं को खिलाए गए। भीषण गर्मी में यह सेवा कार्य गौवंशों को राहत पहुंचाने के साथ जीवदया का प्रेरणादायी संदेश बन गया। संस्था अध्यक्ष हर्षल चौहान, सचिव सुनील ठाकुर एवं गोपाल सिंह परिहार ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता निभानी चाहिए। आनंद पुरोहित/ 26 मई 2026