देहरादून (ईएमएस)। नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित नैशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत देहरादून शहर में बढ़ते एक्यूआई से संबंधित स्वच्छता एवं जागरूकता का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रातः सात बजे नगर निगम द्वारा पटेल नगर में राजकीय इंटर कॉलेज में थीम बर्न कैलोरीज नाट फ्यूल के लिए साइकिल रैली निकाली गई। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता कार्यक्रम हेतु नगर निगम देहरादून द्वारा संस्था देवभूमि पहाड़ समिति को चयनित किया गया है। रैली के दौरान संस्था द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्राओं को जलपान, एक एक टी-शर्ट मेयर द्वारा आवंटित की गई। इस अवसर पर स्वच्छता की इस रैली का मकसद देहरादून शहर के लोगों को कम फ्यूल इस्तेमाल करने के लिए जगाना था और साइकिल चलाने के लिए जागरूक करना था। इस अवसर पर छात्र छात्राएं मौजूद रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/26 मई 2026