राज्य
26-May-2026
...


:: समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को देखते हुए संगठन ने सौंपी महती जिम्मेदारी :: इंदौर (ईएमएस)। करणी सेना मध्यप्रदेश द्वारा समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रकल्पों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली इंदौर निवासी श्रीमती मनीषा गोस्वामी को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उन्हें करणी सेना मध्यप्रदेश की “प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शक्ति” के गरिमामय पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति पत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह डोडिया द्वारा जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, मनीषा गोस्वामी द्वारा समाजहित में किए जा रहे निरंतर कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए महिला शक्ति को संगठित करने, प्रादेशिक टीम को मजबूती प्रदान करने तथा संगठन के रचनात्मक विस्तार में अपनी महती भूमिका निभाएंगी। उनके नेतृत्व में मातृशक्ति को एक नई दिशा मिलेगी, जिससे संगठन सामाजिक सरोकारों में और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ेगा। श्रीमती मनीषा गोस्वामी को यह सांगठनिक जिम्मेदारी मिलने पर करणी सेना के पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं प्रबुद्ध समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किए हैं। प्रकाश/26 मई 2026