तकनीकि एवं स्वास्थ्य अमला को वार्डो में साफ सफाई मे गुणात्मक सुधार लाने एवं आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए निर्देश नागरिकों को स्वच्छता से जोडने व फिडबैक लेने कहा *राजनांदगांव (ईएमएस)! स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 के लिये राजनांदगांव में स्वच्छता की टीम आने को ध्यान में रखकर आज निगम सभागृह में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने नोडल अधिकारियो की बैठक लेकर एसएलआरएम सेन्टरों एवं शौचालयो में आवश्यक व्यवस्था सुदृढ़ करने तकानीकि अधिकारियो से कहा। वही वार्डो में साफ सफाई में और सुधार लाकर नागरिकों को स्वच्छता से जोड गिला सुखा कचरा अलग अलग देने, उनसे फिडबैक लेने स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किये। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बैठक में उप अभियंताओं से कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड में स्वच्छता सर्वेक्षण के माप दण्ड के अनुसार शौचालयो में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये। शौचालयो में सामग्री उपलब्ध कराना है, एकजास्ट फैन,सेनेटरी मशीन, डस्टबिन, आयना, हैण्ड वास, पेपर नेपकीन, बाल्टी, मग आदि की व्यवस्था करनी है। इसके अलावा शौचालय का नाम तथा महिला, पुरूष, बच्चे विकलांग व वासबेसिंन का स्पष्ट उल्लेख करना है। सेप्टीक टैंक के पास के सोकपीठ ठीक करे। साथ ही एसएलआरएम सेन्टरो में आवश्यकता अनुसार रंगरोगन, सूची लेखन के अलावा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि बाजार और व्यवसायिक क्षेत्रों में गिला व सुखा कचरा के लिये अलग अलग डस्टबिन लगावे। इसके अलावा तालाब उद्यान, चैक-चैराहो, की साफ सफाई कर वहा डस्टबिन लगायेगे, स्वच्छता संबंधी सूचना पटल लगावे तथा नाली व नालो में जाली लगाना सुनिश्चित करंेगे। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य अमला से कहा कि एसएलआरएम सेन्टर में साफ सफाई के अलावा सभी व्यवस्था दुरूस्त रखे, गिला सुखा कचरा पृथकरकरण कार्य में तेजी लावे, कचरा जमा न होने दे, पीठ में खाद बनाने की प्रक्रिया का सुचारू संपादन करे। सभी स्वच्छता दीदीया घर में ही गिला सुखा कचरा अलग करने नागरिकों को समझाईस देगे तथा उन्हे स्वच्छता से जोडने व उनसे स्वच्छता के लिये फिडबेक लेगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के मुक्कड को साफ रखे, कचरा तुरंत उठाये, सडकों व गलियो की नियमित सफाई करे, नााली नालो को साफ कर कचरा उठावे। रिक्त भूमि में कचरा न डालने देवे, लोगो को समझाईस देवे, झिल्ली पन्नी बिखरने न दे, डिवाईडर के किनारे से कचरा उठाये, सभी कर्मचारी प्रतिदिन उपस्थित रहे। अनावश्यक अवकाश पर कोई भी कर्मचारी नही रहेगे। सभी कर्मचारी निर्धारित समय के अलावा अन्य समय में तालाबो, सार्वजनिक स्थानों आदि की साफ सफाई करे। आयुक्त ने वार्ड प्रभारियो से कहा कि प्रतिदिन अपने अपने वार्ड में निर्धारित समय तक मानिटरिंग करे, नागरिकों को भी स्वच्छता से जोडे, अपने घर के आस पास साफ सफाई रखने, झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने कचरा खुले स्थान पर नहीं डालने समझाईस देवे, लोगो से फिडबेक लेवे। आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक से कहा कि तालाबो के किनारे, सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता का संदेश लिखावे, तालाब में कचरा न डाले, जल को साफ एवं सुरक्षित रखने संबंधी लेखन करावे, डस्ट बिनों में गिला सुखा कचरा स्पष्ट शब्दो मे लिखावे। उन्हांेने मोटर प्रभारी से कहा कि सफाई संबंधी गाड़ी का मरम्मत तत्काल करावे, कचरा संग्रहण गाड़ी में स्वच्छता संबंधी गाने बजावे। उन्होने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने अपने वार्ड में साफ सफाई के अलावा आवश्यक संसाधन रखना सुनिश्चित करंेगे। गत वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में जो कमिया आई, उसको ध्यान में रखकर उसे दूर कर सभी टीम भावना से कार्य करे, तभी हम स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है। बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 26 मई 2026