:: नए विज़न से संवरेगा शहर का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर :: इंदौर (ईएमएस)। रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी एमराल्ड डेवलपर्स ने मंगलवार को इंदौर के शहरी और व्यावसायिक परिदृश्य को आधुनिक वैश्विक स्वरूप देने के लिए अपने महत्वाकांक्षी अभियान “अब बदलेगा इंदौर” की आधिकारिक शुरुआत की। कंपनी ने इसके तहत आने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई परियोजनाओं की रूपरेखा भी साझा की। इस दूरगामी विज़न को चेयरमैन विनोद अग्रवाल की 51 वर्षों की समृद्ध व्यावसायिक विरासत और सीईओ तपन अग्रवाल के वैश्विक दृष्टिकोण का एक अनूठा समन्वय माना जा रहा है। कंपनी का मुख्य ध्येय आधुनिक कार्यस्थलों और उन्नत जीवनशैली परियोजनाओं के माध्यम से इंदौर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान दिलाना है। अभियान के सूत्रधार और एमराल्ड डेवलपर्स के सीईओ तपन अग्रवाल ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ सिर्फ शहर की भौगोलिक सीमाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर, कार्यशैली और इंफ्रास्ट्रक्चर को उत्कृष्ट बनाना है। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एवं मार्केटिंग) अर्चना अग्रवाल ने बताया कि कंपनी इंदौर की पारंपरिक व सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए, नई पीढ़ी के उद्यमियों और व्यवसायों की आकांक्षाओं के अनुरूप अत्याधुनिक एकीकृत स्पेस विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंपनी के अनुसार, इंदौर में बढ़ते स्टार्टअप और नए व्यवसायों के कारण विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसे ध्यान में रखकर ये परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। प्रकाश/26 मई 2026