क्षेत्रीय
26-May-2026
...


मंगल नगर एवं सागर पुलिया में चला विशेष सफाई अभियान कटनी (ईएमएस) । नगर निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए दो पालियों में प्रयास कर नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ ही आगामी वर्षा ऋतु के दौरान शहर में संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने तथा नागरिकों को सुगम आवागमन एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत मुख्य एवं अन्य मार्गो की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाले-नालियों की नियमित सफाई, गाद निकासी एवं अवरुद्ध जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारी एवं नगर निगम के नोडल अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा जहां एक ओर रोजाना प्रतःकालीन नगर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने की कार्यवाही की जा रही है वहीं नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा प्रमुख नालों की मशीनों एवं श्रमिकों के माध्यम से सफाई कर वर्षाजल के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही जलभराव संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुधार कार्य एवं कच्ची नालियों के निर्माण की कार्यवाही भी की जा रही है। निगम प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं ताकि वर्षा के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इन स्थलों में चला सफाई अभियान सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु मंगलवार प्रातः मुख्य व्यवसायिक क्षेत्रों रेल्वे स्टेशन, सुभाष चैक, झंडा बाजार, गोल बाजार, बरही रोड, अलफर्टगंज, विश्वकर्मा पार्क, फारेस्टर वार्ड, तिलक कालेज रोड, गर्ग चैराहा से घंटाघर, जगन्नाथ चैक, बस स्टैंड, आजाद चैक, मिशन चैक, पन्ना मोड, बरगवां मुख्य मार्ग, लखेरा, भट्टा मोहल्ला, द्वारका सिटी मार्ग, माधवनगर के विभिन्न मुख्य मार्गो, पीडब्लयू डी कालोनी, वार्ड क्रमांक 27 स्थित कब्रिस्तान परिसर सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई की जाकर सफाई कराई गई। इस दौरान नोड़ल अधिकारियों द्वारा भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्था को सुचारू रखनें के प्रयास किये गए। कीटनाशक दवा का छिड़काव नागरिकों की सुवधा तथा मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु कीटनाशक दवाओं का छिडकाव अभियान निरंतर जारी है। अभियान के तहत विगत दिवस वेंकट वार्ड एवं राजीव गांधी वार्ड के विभिन्न मुख्य मार्गो सहित अन्य गलियों में फागिंग मशीन के माध्यम से रासायनिक धुएं का छिड़काव किया गया। इस कार्यवाही से नागरिकों को मच्छरों से काफी हद तक राहत मिल रही है। सुगम जल निकासी हेतु नाले -नालियों की सफाई सुगम जल निकासी की व्यवस्था के मद्देनजर जिला चिकित्सालय परिसर की नालियों, फारेस्टर वार्ड स्थित मंगल नगर पुलिया एवं मिशन चौक स्थित सागर पुलिया की नाला गैंग के स्वच्छता संरक्षकों के माध्यम से सफाई का कार्य कराया गया। वहीं आई.एच.एस.डी.पी कालोनी, अमीरगंज पड़रवारा स्थित बडे नाले, सिंधी स्कूल के बाजू से, संतनगर दुर्गा हास्पिटल के पीछे, फारेस्टर वार्ड ज्ञान विद्या मंदिर के पीछे वाले नाले, दुबे कालोनी स्थित ब्यूटी किराना स्टोर्स, सीएलपी स्कूल के पीछे स्थित नाला, वार्ड क्रमांक 10 नई बस्ती, वेंकट वार्ड शारदा माता मंदिर के पास, रचना नगर, प्रेमनगर जिम गली, वार्ड क्रमांक 39 चंचमल होटल के पीछे, जगमोहनदास वार्ड शिवनगर, मंगलनगर की विभिन्न गलियों सहित निर्धारित रूट बीट अनुसार नगर के विभिन्न स्थलों के नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य कराया गया। सुगम जल निकासी को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड क्रमांक 2 स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास कच्चे नाली का निर्माण कराकर सुगम जल निकासी के प्रयास किये गए। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें तथा शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। ईएमएस/मोहने/ 26 मई 2026