लेख
27-May-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, द्वादशी, गुरुवार, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्रे, व्यय योगे, वालय करणे, कन्या की चंद्रमा, त्रिपुस्कर योग 34/07, जलखनन, देव प्रतिष्ठा, द्विरागमन, वान क्रय विक्रय तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, दार्शनिक, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उद्यमी, सेनापति, सेना नायक, कमांडर, ब्रिगेडियर होगा। मेष राशि :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, व्यावसायिक क्षमता अवश्य ही बन जायेगी। वृष राशि :- मानसिक खिन्नता, स्वभाव में बेचैनी, इष्ट-मित्रों से क्लेश तथा मानसिक कार्य बनेंगे। मिथुन राशि :- मानसिक खिन्नता, स्वभाव में बेचैनी, इष्ट-मित्रों से लाभ अवश्य ही मिलेगा। कर्क राशि :- धन-लाभ, किसी तनाव से बचें, व्यावसायिक क्षमता की गति धीमी होगी। सिंह राशि :- लेनदेन के मामले स्थगित रखें, किसी के चंगुल में फंसने से अवश्य बचिये। कन्या राशि :- बड़े लोगों के सम्पर्क से कार्य सफलता में वृद्धि के योग अवश्य ही बनेंगे। तुला राशि :- दूसरों की समस्याओं में उलझने से बचें, लाभांवित योजना अवश्य ही बनेगी। वृश्चिक राशि :- कार्य-व्यवसाय में समृद्धि की योजना फलीभूत होने के योग बनेंगे। धनु राशि :- विरोधियों से तनाव, क्लेश, धन का व्यय, मानसिक उद्विघ्नता बनी ही रहेगी। मकर राशि :- धन लाभ होकर हाथ से जाता रहेगा, विघटनकारी तत्व परेशान अवश्य करेंगे। कुंभ राशि :- अनावश्यक विवाद कष्टप्रद हो, भाग्य का सितारा प्रबल होगा, ध्यान रखें। मीन राशि :- स्थिति नियंत्रण में हो, स्वास्थ्य नरम रहे, परिश्रम विफल होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका