लेख
27-May-2026
...


प्रोसेस्ड फ़ूड व प्लास्टिक बॉटल के पानी के उपयोग से माँ के दूध में ज़हर का ख़तरा, जाँच में मिला पारा, कैल्शियम घटा। मिलावटों से मत करो, अमृत को बदनाम। प्लास्टिक के उपयोग को, घोषित करें हराम॥ देश में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और रेबीज़ के ख़तरे पर सुप्रीमकोर्ट ने ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि आवश्यक हो तो रेबीज़ से पीड़ित, असाध्य रूप से बीमार या ज़्यादा आक्रामक और ख़तरनाक आवारा कुत्तों को विशेषज्ञों की जाँच रिपोर्ट के बाद दया-मृत्यु दी जा सकती है। सार्वजनिक हित में सुनें, यही श्रेष्ठ है युक्ति। हो जाए रेबीज़ तो, मिले श्वान को मुक्ति॥ राहुल गांधी ने एक जनसभा में आह्वान किया कि आरएसएस वाले आएँ तो उनसे कहो कि आपका प्रधानमंत्री व गृहमंत्री और आपका संगठन गद्दार हैं। वे बोले गद्दार हैं, क्या मोदी क्या शाह। अपना दल करते लगे, राहुल आज तबाह॥ यूएस कांग्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका को झटका...ईरान ने युद्ध में अमेरिका के 42 फ़ाइटर जेट और ड्रोन तबाह किए हैं। जीतें अंकल सैम या, जीते अब ईरान। मानवता का हो रहा, नित भारी नुक़सान॥ सुप्रीमकोर्ट ने पिछड़े वर्गों में आर्थिक और शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ चुके परिवारों के बच्चों का आरक्षण जारी रखने पर सवाल उठाया। कोर्ट के अनुसार माता-पिता आईएएस अफ़सर हैं तो बच्चों को आरक्षण क्यों? आरक्षण की नीति पर, अब तो करें विचार। प्रतिभाओं का दोष क्या, उत्तर दे सरकार॥ ईएमएस / 27 मई 26