क्षेत्रीय
27-May-2026
...


दंतेवाड़ा (ईएमएस)। जिले की बचेली पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। यह वारंटी दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र से कई महीनों से फरार चल रहा था। उसे बचेली लाकरकार्यवाही उपरांत आज न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालयों ने लंबे समय से लंबित गिरफ्तारी और बेमियादी वारंटों को तुरंत खत्म करने के निर्देशों के पालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली ने मो. गौसूल रशीद के खिलाफ वारंट जारी किया था। वह धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम का बेमियादी वारंटी था। मो. गौसूल रशीद रायपुर के अनंत बिहार, काली गली मोवा का निवासी है। मुखबिर की सूचना पर दंतेवाड़ा पुलिस की एक टीम रायपुर भेजी गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। सायबर शाखा दंतेवाड़ा की सहायता से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे बचेली थाना लाया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सुधीर जैन/चंद्राकर/26 मई 2026