क्षेत्रीय
27-May-2026
...


नेहरू पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किए योगदान फतेहपुर (ईएमएस)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि देश सदैव पंडित नेहरू का ऋणी रहेगा, क्योंकि उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने कहा कि नेहरू का भारत के विकास, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्थागत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने नेहरू की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित अनेक संस्थान आज भी देश की प्रगति के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू का राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। सभा में पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, इंजी. देवी प्रकाश दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, पंडित राम नरेश महाराज और सहाब अली सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नेहरू के राजनीतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर राजीव लोचन निषाद, ओम प्रकाश कोरी, आरिफ खान, शकीला बानो, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, अकरम काले, राजीव श्रीवास्तव, अमीरउज्जमा खान, नजमी कमर, इन्द्रजीत लोधी, वकील खान, धर्मेंद्र सिंह, नाजिम राइन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शीबू खान/ ईएमएस 27 मई, 2026